2023 में विदेशी कर्मियों की संख्या पहली बार 20 लाख के पार

2023 में विदेशी कर्मियों की संख्या पहली बार 20 लाख के पार

जापान में काम करने वाले विदेशी कर्मियों की संख्या बढ़ रही है। अक्तूबर 2023 में पहली बार देश में विदेशियी कर्मियों की संख्या 20 लाख के पार गयी। जापान के स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय के अनुसार विदेशी कर्मियों की कुल संख्या 20 लाख 40 हज़ार है जो पिछले साल के मुकाबल 220,000 लोग अधिक है। जापान में ऐसे क्षेत्रों में लोगों की कमी है जहाँ विशेषज्ञता की ज़रूरत है। इन क्षत्रों में विदेशियों की संख्य बढ़ने लगी है।

Contents:

"विदेशी कर्मियों की जानकारी" सूचना पत्र के आँकड़े  (31 अक्तूबर 2023 तक)

विदेशियों को काम पर रखने वाली कम्पनियाँ जापान के स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय को एक सूचना पत्र जमा करती हैं जिनके 2023 तक के आँकड़ों से पता चलता है कि विदेशी कर्मियों की संख्या 20 लाख 40 हज़ार पर पहुँच गयी है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 2 लाख 20 हज़ार अधिक है। यह संख्या अब तक की सर्वाधिक है और पिछले साल के मुकाबले 12.4 प्रतिशत की बढ़त दिखाती है। विदेशियों को काम पर रखने वाली कम्पनियों की संख्या भी 3 लाख 20 हज़ार तक पहुँच गयी है जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

इन विदेशी कर्मियों में वियतनाम के लोग सबसे ज़्यादा हैं और उसके बाद चीन और फ़िलिपीन्स की बारी आती है।

ये लोग विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे हैं और बहुत सारे कर्मियों के पास कोई न कोई निर्दिष्ट कौशल है।

जापान में निवास योग्यता के तौर पर देखें तो विशेषज्ञता या कौशल रखने वाले क्षेत्रों की निवास .योग्यता लगभग 6 लाख कर्मियों के पास है जो पिछले साल से 1 लाख 20 हज़ार अधिक है। इसके बाद, कौशल ट्रेनिंग योग्यता रखने वाले कर्मियों की संख्या लगभग 4 लाख 10 हज़ार है। यह पिछले साल के मुकाबले करीब 70 हज़ार अधिक है। अपनी .योग्यता से अलग काम करने अनुमति करीब 3 लाख 50 हज़ार कर्मियों के पास है जो पिछले वर्ष से लगभग 20 हज़ार अधिक है।

 

विदेशी कर्मियों की संख्या बढ़ने का जापानी अर्थव्यवस्था और समाज पर प्रभाव

विदेशी कर्मियों की संख्या बढ़ने के कई प्रभाव जापानी अर्थव्यवस्था और समाज पर दिखाई दे रहे हैं। जैसे, काम करने वालों की कमी पूरी हो रही है, और नये बिज़नेस सामने आ रहे हैं। अलग देश, भाषा और संस्कृति के लोगों के साथ काम करने से साँस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ रहा है जिससे एक दूसरे के प्रति समझ बढ़ती है।

जापान सरकार भी विदेशी कर्मियों को जापान लाने के लिए नयी नीतियाँ और सहायता योजनाएँ बना रही है। जैसे, उनके अधिकारों और शर्तों की रक्षा करना, और अलग-अलग संस्कृति के लोगों के साथ रहने के लिए योजनाएँ बनाना।

विदेशी कर्मियों की संख्या बढ़ने से जापान के श्रम बाज़ार में बड़े बदलाव आ रहे हैं। इसके बहुत सारे फ़ायदे होने के साथ साथ समस्याएँ भी हैं जिन्हें हल करना ज़रूरी है।

इनमें से एक समस्या है तोक्यो में कर्मियों की बढ़ती संख्या।